प्रोफेशनल लुक देने के लिए अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?

By Team ABJ

Last Updated:

क्या आप अपना ब्लॉग डिज़ाइन करना चाहते हैं ताकि यह एक professional blog site की तरह दिखे? इस आर्टिकल में, हम आपको एक easy guide देंगे जो आपको अपने ब्लॉग को layout सेक्शन के माध्यम से एक सुंदर दिखने वाली साइट बनाने में मदद करेगा।

यदि आप अपने ब्लॉग को एक प्रोफेशनल रूप देना चाहते हैं, तो आपको एक प्रोफेशनल दिखने वाले ब्लॉगर थीम को इनस्टॉल करना होगा। आप अपने ब्लॉग को इनस्टॉल की गई थीम के डिजाइन के अनुसार डिजाइन कर पाएंगे।

तो चलिए देखते हैं कि आप ब्लॉगर के लेआउट की मदद से अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?

लेआउट सेक्शन का उपयोग करके अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?

हमने पहले से ही एक ब्लॉगर थीम डाउनलोड और इंस्टॉल किया है। अपने installed theme को डिजाइन करने के लिए नीचे दिए गए गाइड को फॉलो कीजिये:

  • सबसे पहले ब्लॉगर के डैशबोर्ड एरिया में जाएं और लेआउट पर क्लिक करें।

आपको यहाँ पहले से मौजूद थीम के हिसाब से बहुत सारे गैजेट्स मिल जाएंगे। आप उनमें से कुछ गैजेट add सकते हैं, edit कर सकते हैं या हटा सकते हैं।

प्रोफेशनल लुक देने के लिए अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?
हैडर लोगो बदलें
  1. यदि आप अपने ब्लॉग की लोगो बदलना चाहते हैं, Header Logo बॉक्स के right side में स्थित edit सिंबल पर क्लिक कीजिये।
  2. एक पॉप-उप बॉक्स open होगा। यदि कुछ पुराणी लोगो मिलती है, remove इमेज पर क्लिक करे।
  3. अपने कंप्यूटर से अपना लोगो लगाने के लिए Choose file पर क्लिक करे, और अपना लोगो सेलेक्ट करें।
  4. निचे दिए गए ३ option में से बिच में स्थित option को चुने। क्यों की आप अपना ब्लॉग के नाम के बदले आपको एक लोगो लगाना है।

यदि आप लोगो इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं,

  • अपने Blog title, और description डाले।

Save पर click करें।

प्रोफेशनल लुक देने के लिए अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?
ब्लॉग मेनू बदलें

यदि आप अपने ब्लॉग का मेनू बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए गाइड का पालन करें:

  1. मेन मेनू बॉक्स के दाईं ओर Edit सिंबल पर क्लिक करें।
  2. एक पॉप-अप बॉक्स open होगा और यहाँ  पुरानी लिंक्स मिलेंगी।
  3. सभी लिंक delete पर क्लिक करके हटाएं।
  4. अपने पसंदीदा लिंक जोड़ें जो आप अपने visitors को दिखाना चाहते हैं। पसंदीदा लिंक जैसे Home, About, Contact, Sitemap, कुछ विशेष पोस्ट या category, आदि।
  5. अपने मेनू की arrange करें
  6. आखिर में save पर क्लिक करें।
प्रोफेशनल लुक देने के लिए अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?
मुख्य blog post एरिया

आप अपने ब्लॉग के मुख्य ब्लॉग पेज एरिया को edit कर सकते हैं। जैसे की:

  • आप मुख्य पेज पर कितने पोस्ट दिखाएंगे
  • ब्लॉग का author का नाम
  • पोस्ट publish date
  • No. of comment
  • Related Post
  • Tag
  • Location
  • Advertisement
  • Sharing button आदि
प्रोफेशनल लुक देने के लिए अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?
साइड बार डिज़ाइन

आप अपने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आपके बारे में या आपके ब्लॉग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दिखाने के लिए साइडबार में कुछ गैजेट जोड़ सकते हैं।

साइडबार में गैजेट जोड़ने के लिए, Add गैजेट्स पर क्लिक करें और अपने पसंदीदा गैजेट यहां जोड़ें। साइडबार में जोड़ने के लिए कुछ महत्वपूर्ण गैजेट:

  • About me
  • आपके ब्लॉग की social profile
  • ब्लॉग category
  • अपने ब्लॉग को monetize करने के लिए ads दिखा सकते हैं
  • Email subscription
  • ब्लॉग सर्च
  • आपके ब्लॉग के कुछ लोकप्रिय पोस्ट
  • इसके अलावा, ब्लॉगर पर और भी गैजेट उपलब्ध हैं। Add gadgets बटन पर क्लिक करके आप add कर सकते हैं।
प्रोफेशनल लुक देने के लिए अपने ब्लॉगर ब्लॉग का डिज़ाइन कैसे बदलें?

ब्लॉग की फुटर एरिया में आप अपना ब्लॉग की कई सारे इनफार्मेशन दाल सकते हैं। जैसे की: ब्लॉग Subscription, ब्लॉग की कुछ महत्वपूर्ण पेज जैसे की privacy policy, आदि।

यहाँ  गैजेट्स जोड़ने के लिए ऐड गैजेट्स पर क्लिक कर के गैजेट्स जोड़ सकते हैं।

ब्लॉग डिज़ाइन के बाद आखिर में Save बटन क्लिक कर के ब्लॉग डिज़ाइन को save कीजिये।

और भी पढ़ें:

Leave a Comment