क्या आप ब्लॉगर पर पेज कैसे बनायें जानना चाहते हैं? यह आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की ब्लॉगर पर पेज कैसे बनाएं? इसके साथ हम आपको बताएँगे की ब्लॉग के लिए सबसे महत्वपूर्ण page क्या हैं।
पेज क्या है? (What is Page in Hindi)
Page किसी वेबसाइट या ब्लॉग का सबसे आवश्यक हिस्सा हैं। ये आम तौर पर किसी वेबसाइट के owner के व्यवसाय या सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। Page को post की तरह दैनिक आधार पर अपडेट नहीं करना पड़ता है। कभी-कभी उपयोगकर्ताओं को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए इस page को अपडेट किया जाता है।
कुछ व्यवसाय, संगठन अपने ग्राहकों को उत्पाद या सेवा की जानकारी देने के लिए pages का उपयोग कर रहे हैं। Individual blogger अपनी महत्वपूर्ण पोस्ट, खुद के बारे में जानकारी देने के लिए pages का उपयोग कर रहे हैं।
Related: ब्लॉगर पर ब्लॉग ट्रैफ़िक के विस्तृत statistics कैसे प्राप्त करें?
ब्लॉगर पर पेज कैसे बनाएं?
यदि आप अपने ब्लॉगर ब्लॉग पर कुछ पेज बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए गाइड का पालन करें:
Step 1: अपने Blogger dashboard area पर जाएं।
Step 2: Pages पर क्लिक करें।
Step 3: Create New Page पर क्लिक करें।

Step 4: अपने page का Title दर्ज करें।
Step 5: अपने पेज से संबंधित जानकारी add करें।
Step 6: अपने page से संबंधित एक description दर्ज करें जो आपके page को search engine पर रैंक करने में मदद करेगा।
Step 7: अपने page के लिए comment section को manage करें।

Step 8: Publish पर क्लिक करें।
यदि आप अपने पेज को ड्राफ्ट के रूप में save करना चाहते हैं, तो Save पर क्लिक करें। अन्यथा, Publish पर क्लिक करें।
आपके ब्लॉगर ब्लॉग के लिए सबसे आवश्यक page क्या हैं?
यदि आप ब्लॉगर पर एक ब्लॉग बना रहे हैं, तो आपको अपने ब्लॉग से संबंधित कुछ आवश्यक page बनाने की आवश्यकता है।
ब्लॉगर ब्लॉग के लिए सबसे आवश्यक पेज नीचे दिए गए हैं:
#1 About
यह वह पेज है जहाँ आप अपने बारे में कुछ जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जो visitors को आपके बारे में और आपकी वेबसाइट के बारे में जानने में मदद करेगा। Search engine यह जान सकेगा कि आपका ब्लॉग किस विषय पर बना है। यह पेज आपके ब्लॉग को Search engine पर रैंक करने में मदद करेगा।
#2 Contact
यह पेज ब्लॉग का सबसे महत्वपूर्ण पेज है। आपके ब्लॉग के visitors इस पेज की सहायता से आपसे संपर्क कर सकेंगे।
#3 Privacy policy
यह वेबसाइट या ब्लॉग का legal page है, जो Search engine और visitors को बताता है कि आपका ब्लॉग इंटरनेट पर सभी शर्तों का पालन करता है।
#4 Sitemap
यह एक page है जो आपके visitors को आपकी वेबसाइट की सभी contents के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह पेज Search engine को आपकी content को आसानी से crawl करने में मदद करता है।
और भी जानें:
- ब्लॉगर पर थीम कैसे कस्टमाइज करें?
- ब्लॉगर पर पोस्ट कैसे लिखें?
- ब्लॉगर थीम कैसे इनस्टॉल करें?
- ब्लॉगर पर कमेंट सेक्शन को मैनेज कैसे करें?
हमारे Instagram page को फॉलो कीजिये अगर पोस्ट का अपडेट पाना चाहते हैं।