ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें: Customize a Blogger Theme in Hindi

By Team ABJ

Last Updated:

एक बार जब आप अपने ब्लॉग पर थीम बदल देते हैं, तो नए थीम के अनुसार ब्लॉग का रूप बदल जाता है। आपको नई थीम के डिज़ाइन के अनुसार अपने ब्लॉग को कस्टमाइज़ करना होगा। इस आर्टिकल में, हम जानेंगे कि ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें?

पिछले आर्टिकल में, हमने ब्लॉगर पर थीम को स्थापित करने के लिए एक complete guide दी थी। आप इसे यहां पढ़ सकते हैं।

यहाँ पढ़ें: ब्लॉगर ब्लॉग पर थीम कैसे बदलें?

इस आर्टिकल में, हम बताएंगे कि थीम डिजाइनर का उपयोग करके ब्लॉग को कस्टमाइज कैसे करें।

थीम कस्टमाइज़ेशन में आपको क्या करने की आवश्यकता है?

थीम कस्टमाइज़ेशन में, आप थीम का रंग बदल सकते हैं, थीम का फ़ॉन्ट आकार बदल सकते हैं, थीम में गैजेट जोड़ सकते हैं, आदि।

यदि आप थीम में कुछ और गैजेट्स जोड़ना चाहते हैं, तो आपको लेआउट सेक्शन में जाना होगा। आप अपने ब्लॉग को अधिक कार्यक्षमता देने के लिए यहां ओर भी अधिक उपलब्ध गैजेट पाएंगे।

आइए जानते हैं कि ब्लॉगर थीम को कस्टमाइज़ कैसे करें।

ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको Blog Dashboard Area पर जाना होगा। इसके बाद Theme पर क्लिक करें।
  2. वहां आपको एक Customize बटन मिलेगा। उस बटन पर क्लिक करें।
ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें?

यह आपको सीधे theme customization page पर ले जाएगा। वहां आपको थीम डिजाइन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण विकल्प मिलेंगे।

आपको यहां किस प्रकार के customization की सुविधा मिलेंगे?

आपको विकल्प मिलेंगे, जैसे की:

  • अपने ब्लॉग में Background Image कैसे बदलें?
  • अपने ब्लॉग थीम का मुख्य रंग कैसे जोड़ें?
  • Advance Settings
  • कुछ चुनिंदा gadgets set up
ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें?

#1 अपने ब्लॉग में Background Image कैसे जोड़ें?

यदि आप अपनी ब्लॉग में कोई बैकग्राउंड इमेज जोड़ना चाहते हैं, तो आप इसे यहाँ जोड़ सकते हैं।

कैसे जोड़ना है:

  1. बैकग्राउंड इमेज पर क्लिक करें। यह आपको विभिन्न प्रकार की image के साथ एक पॉप-अप बॉक्स दिखाएगा।
  2. उपलब्ध images में से एक image चुनें।
  3. Done बटन पर क्लिक करें।

आपके थीम की background image बदल जाएगी।

ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें?

अगर आप बैकग्राउंड इमेज के रूप में अपनी खुद की कोई image का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। इसलिए आपको सबसे ऊपर Upload Image के ऊपर क्लिक करना होगा।

कैसे जोड़ना है:

  1. Upload Image बटन पर क्लिक करें।
  2. दाईं ओर आपको Select Image का विकल्प मिलेगा। Select Image बटन पर क्लिक करें।
  3. यह आपके कंप्यूटर के फोल्डर लोकेशन का पॉप-अप बॉक्स खोलेगा।
  4. अपनी पसंदीदा image अपने कंप्यूटर से चुनें और अपलोड करें। आपकी image अपलोड हो जाएगी।
  5. अपलोड होते ही, Done बटन पर क्लिक करें।

आपके थीम की background image बदल जाएगी।

ब्लॉगर थीम कस्टमाइज कैसे करें?

#2 अपने ब्लॉग थीम का मुख्य रंग कैसे बदलें?

जब आप अपने ब्लॉग में कोई थीम बदलते हैं, तो एक default color इंस्टॉल होता है। अगर आपको यह color पसंद नहीं है, तो आप यहां अपने ब्लॉग की color बदल सकते हैं।

कैसे बदलें:

  1. Main colour theme के नीचे color change symbol पर क्लिक करें।
  2. यह आपको ब्लॉगर के सभी उपलब्ध colors को दिखाएगा। अपना पसंदीदा color चुनें।
How to Customize A Blogger Theme To Change The Blog Looks?

#3 Advance Settings

आपको Main colour theme के ठीक नीचे theme color की एक advance setting मिलेगी। आप इसके मदद से अपने ब्लॉग के कुछ specific elements का color बदल सकते हैं, जैसे title color, menu color, text color, आदि। साथ ही, आप यहाँ अपने ब्लॉग थीम के font size को बदल सकते हैं या adjust कर सकते हैं।

आपको advance setting में नीचे दिए गए options मिलेंगे:

  • आप यहाँ menu, title, footer, text, link आदि का रंग बदल सकते हैं।
  • ब्लॉग की width बदल सकते हैं
  • ब्लॉग की font size को बदल सकते हैं

Advanced settings ब्लॉग के थीम पर निर्भर करती है। आपको कई थीम में विभिन्न प्रकार की सेटिंग्स मिलेंगी। ब्लॉगर की थीम में आपको अधिक Advanced settings का विकल्प मिलेगी। लेकिन थर्ड-पार्टी थीम में आपको अधिक options नहीं मिलेंगे। क्योंकि इस प्रकार की थीम में predesigned थीम हैं।

#4 कुछ चुनिंदा gadgets set up

आपको यहां कुछ चुनिंदा गैजेट जोड़ने की सुविधा मिलेगी। जैसे About me गैजेट। यदि आप अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने visitors को अपने बारे में कुछ बताना चाहते हैं, तो आप “About me” गैजेट के माध्यम से बता सकते हैं।

कैसे करें:

“About me” के ठीक नीचे, आपको “show about me” का विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प को enable करना होगा।

सबसे अंतिम और मुख्य स्टेप: अपनी थीम को कस्टमाइज़ करने के बाद save पर क्लिक करना न भूलें।

याद रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बात:

इस theme customization में आपको गैजेट जोड़ने के लिए कई सुविधाएं नहीं मिलेंगी। अधिक गैजेट जोड़ने के लिए आपको ब्लॉगर डैशबोर्ड में स्थित “Layout” सेक्शन में जाना होगा। इसके मदद से आप अपने ब्लॉग को विभिन्न प्रकार के गैजेट्स की मदद से बहुत ही सुंदर तरीके से डिजाइन कर सकते हैं।

और भी पढ़ें:

Leave a Comment