Countable Nouns क्या है? Meaning And Examples in Hindi

By Team ABJ

Last Updated:

आपके आसपास ऐसे कई चीजें होंगी जिसे आप गिन सकते हैं जैसे की table, chair, cow, bird, house आदि। इन्हें countable noun कहा जाता है। इस पोस्ट में हम इसके बारे में पूरी जानकारी हिंदी में देंगे अर्थात countable noun क्या है (countable nouns in Hindi), countable noun के meaning और इसके example के साथ।

Countable Noun क्या है (Countable Nouns in Hindi)

Countable noun एक noun है जो एक ऐसे नाम को दर्शाती है जिसे गिना जा सकता है। उदाहरण के लिए, car, mobile, pen, chair, table, आदि। Countable noun को count noun भी कहा जाता है।

आप अपने आस-पास ऐसी बहुत सी चीज़ें पा सकते हैं जिन्हें गिना जा सकता है और कुछ को नहीं जा सकता। जिन चीजों की गिनती की जाती है उन्हें English grammar में countable noun कहते हैं और जिनकी गणना नहीं की जा सकती उन्हें uncountable noun कहते हैं।

Examples of some countable nouns: dog, cow, cat, animal, man, chair, lawn, city, egg, finger, boy, book, year, आदि।

Countable noun को पहचानना आसान होता है क्योंकि उन्हें quantify किया जा सकता है। मान लीजिए एक टोकरी में कुछ आम हैं। आप उन्हें गिन सकते हैं। इसलिए आम countable noun है।

Countable noun को समझने के लिए कुछ important point:

  1. Countable noun एकवचन (singular) या बहुवचन (plural) हो सकती है: वस्तुओं की संख्या एक या एक से अधिक हो सकती है। English grammar में एक के लिए singular तथा एक से अधिक के लिए plural का प्रयोग होता है। Noun का प्रयोग एकवचन और बहुवचन के रूप में भी किया जाता है। उदाहरण के लिए:

I have a pen.

I have 5 pens.

ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों को देखें। पहले वाक्य में ‘pen’ और दूसरे वाक्य में ‘pens’ का प्रयोग हुआ है। पहला वाक्य एक pen के बारे में बताता है; दूसरा वाक्य 5 pen के बारे में बताया गया है। इसलिए पहले वाक्य में “pen” एकवचन है और दूसरे वाक्य में “pens” बहुवचन है।

Singular और plural countable noun के कुछ examples:

mobile- mobiles

chair – chairs

bottle – bottles

cup – cups

book – books

man – men

hero – heroes

tooth – teeth

wolf -wolves

pencil – pencils

desk – desks

sticker – stickers

fruit – fruits

Watch – watches

city – cities

country – countries

child – children

person – people

  1. Indefinite article यानी a/an का प्रयोग countable noun के साथ किया जाता है।

जैसा कि नीचे दिए गए वाक्य में बताया गया है।

I have a pen.

I have an apple.

पहला वाक्य में  indefinite article “a” pen के लिए प्रयोग किया गया है, और “an” aaple के लिए प्रयोग किया गया है।

  1. आप countable noun के साथ every, each, many, several आदि जैसे determiners का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए:

I have checked every room.

Every apple is looking good in the basket.

There are many people at the party.

Leave a Comment