Miss India Movie Quotes in Hindi: बिजनेस माइंडसेट के विचार

By Team ABJ

Last Updated:

अपने सपने को पूरा करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय फिल्म मिस इंडिया के प्रेरक डायलॉग्स और अनमोल विचार (Miss India Movie Quotes in Hindi) पढ़ें।

मिस इंडिया 2020 की भारतीय तेलुगु भाषा की फिल्म है। यह मूवी उस हर इन्सान के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने जीवन में कुछ बनना चाहते हैं, अपने सपनों को जीना चाहते हैं। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पूरी तरह से एक बिजनेस मोटिवेशन फिल्म है।

एक लड़की जिसकी नाम मनसा सम्युक्ता है, जो बचपन से सपना देखती है की उसे बिज़नेस करनी है और अपने लिए एक अलग पहचान बनानी है। उसके पिता जो एक बैंक में नौकरी करते हैं, बचपन से स्ट्रेस के कारण उन्हें भूलने की बीमारी हो जाती है और वो धीरे धीरे सब कुछ भूलने लगते हैं। इसी बिच उनके घर के भरण पोषण में बहुत बाधायें आती हैं। कुछ दिन में मनसा के बड़े भाई का पढ़ाई पूरी हो जाती है और उसे USA में नौकरी मिल जाती है। USA जाने के लिए मनसा मना कर देती है क्योंकी उसे बिज़नेस करनी है। उसकी माँ और भाई के प्रेशर के वजह से मनसा को USA जाना पड़ता है। मनसा के माँ और भाई उसकी बिज़नेस करने के खिलाफ होते हैं। उनका कहना होता है की अपनी पढ़ाई पूरी कर के अपने लिए एक अच्छीसी नौकरी ढूंढो, लड़कियां बिज़नेस नहीं कर सकते। इसी बिच मनसा के दादाजी का मौत हो जाती है। मनसा के लिए उसकी दादाजी सब कुछ थे। वह अपनी दादाजी से चाय के महत्व के बारे में जाना था। मनसा को भारत छोड़ कर USA जाना पड़ता है। वहां पर वो अपनी MBA की पढ़ाई पूरी करती है। अमेरिका में मनसा भारतीय चाय को बहुत मिस करती है और अमेरिका में भारतीय चाय का बिज़नेस करने की सोचती है।

लेकिन अपनी माँ और भाई के प्रेशर में आ कर उसे नौकरी करनी पड़ती है। लेकिन अपनी जॉब से आत्म तृप्ति न मिलने के बाद वो अपने सपने को पूरा करने की चाह भी रखती है। लेकिन अपने परिवार उसे सपोर्ट नहीं करते हैं। ऐसे तनाव के बिच उसे अपनी घर छोड़नि पड़ती है।

अपने चाय की बिज़नेस की शुरुआत के लिए मनसा KSK कंपनी के मालिक से मिलती है, जो सहायता करने की जगह पर उसे चुनौती देता है और कहता है कि एक महिला कभी भी सफल नहीं हो सकती, खासकर व्यापार दुनिया में।

मनसा ने कड़ी मेहनत के दम पर अपने सपनों को पूरा करने की फैसला करती है। उसकी मानना है की  एक महिला कुछ भी हो सकती है जो वह बनना चाहती है। आखिर में सब को पीछे छोड़ कर अमेरिका के बिज़नेस दुनिया में सबसे सफल businesswoman बन के दिखाती है।

यदि अपने यह मूवी नहीं देखि तो आपको जरूर देखना चाहिए। यह मूवी उनके लिए एक प्रेरणा है, जो अपने लिए कुछ बनने की सपना देखते हैं, जो अपनी सपनों को आधे रास्ते पर छोड़ देते हैं, परिस्थितियों के दवाव में आ कर समझौता कर लेते हैं।

आपको प्रेरित करने के लिए मिस इंडिया मूवी के कुछ अनमोल विचार (Miss India Movie Quotes In Hindi) हमने कुछ प्रेरित वाक्य एकत्र किये हैं, जो आपको अपने सपने को पूरा करने का जूनून देगी।

Miss India Movie Quotes In Hindi: मिस इंडिया मूवी के अनमोल विचार


अपने जीवन में प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए

1. शोहरत पाना आसान नहीं होता है। यह न ही दुआओं से हासिल होती है, और न ही रुकावट डालने से रुकती है।

2. शोहरत पाना आसान नहीं है। यह दुआओं से हासिल नहीं होती। और किसी की बद्दुआओं से मिटती नहीं है।

जिंदगी और इस से सीखने के लिए

3. जब पगार बढ़ती है, तब जिम्मेदारी भी बढ़ती है।

4. सिर्फ वही लोग हमारे यादें बनकर रह जाते हैं, जिनसे हम बहुत प्यार करते हैं। और वह इंसान जब हमें छोड़ कर चला जाता है, तब वह यादें हमें दुखी करते हैं। यही जिंदगी है।

5. जीवन में हमेशा दुखी तो नहीं रह सकते। यह जो मौका मिला है, हमें इसे खोना नहीं चाहिए।

6. हर चीज इंसान की मर्जी से होने लगे तो उसे जिंदगी थोड़ी कहते हैं!

7. दुनिया में कोई भी हमेशा के लिए नहीं आता। ना ही तुम, ना ही मैं। सब कुछ भूलकर आगे बढ़ जाने के अलावा हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है।

8. कंप्रोमाइज हमारा फ्रेंड है, जो रोज अपना हक अदा करता है, एक क्लोज फ्रेंड की तरह। झूठ हमारा पड़ोसी है, जो हमेशा हमारे साथ रहता है। छल कपट एक लवर की तरह है।

9. गारंटी जिंदगी का भी नहीं है। पर जिंदगी चल रही है। पता है क्यों चल रही है? क्योंकि उम्मीद से।

10. सबसे भरोसेमंद इंसान ही धोखा देता है।

जीवन का उद्देश्य जानने के लिए

11. जिंदगी के कोई मकसद न हो, तो फर्स्ट रैंक का कोई फायदा नहीं।

अपने सपने को पूरा करने के लिए

12. मैं आगे जा कर वही करुँगी, जो मैं करना चाहती हूँ।

13. Business मेरा सपना है।

14. अपने दिल की बात को सुनो। अपनी जिंदगी की owner, founder और sole propriter सिर्फ तुम हो।

15. दूसरों से यह कहना बहुत आसान है कि अपनी दिल की सुनो। लेकिन तुम खुद क्या कर रहे हो? तुम्हारे मकसद का क्या हुआ ?

16. हर इंसान को जिंदगी में सपने देखने का हक होता है। और सब में कोई ना कोई टैलेंट होता है। फिर चाहे वह तुम हो, मैं हूं, या कोई और। जब कोई यह समझ जाता है, उसी दिन उसकी जिंदगी का असली सफर शुरू होता है।

17. मेरा एक ही गोल है। McDonald, KFC, Starbucks यह ब्रांड कैसे शुरू हुए हैं? छोटे-छोटे ब्रांड की तरह। और देखते ही देखते ग्लोबल बन गए। मिस इंडिया को भी एक एसी ब्रांड बनना है कि अमेरिका की हर इंसान को पता रहे कि मिस इंडिया क्या चीज है।

18. मैं इतनी दूर अपनी मेहनत से आई हूं। किसी से भीख मांग कर नहीं।

19. यदि आप अपने सपनों को पूरा नहीं करते हैं तो कोई आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम पर रखेगा।

20. दुनिया में सबसे इंपॉर्टेंट चीज होती है आपका सपना।

21. जो भी आपका गोल है, आपका सपना है, उसे पाने के लिए मेहनत कीजिए। Just do it. क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो जीने का क्या मकसद?

22. जिंदगी डर कर जीने के लिए नहीं है। ना भगवान से, ना प्रोफेसर से, ना समाज से। हमें इस बात से डरना चाहिए कि अगर अपना सपना पूरा ना कर पाए, तो दुनिया हमारी काबिलियत को नहीं पहचान पाएगी।

23. जिंदगी सुनहरा मौका है अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए। Just prove it.

24. जागो, उठो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

परिवार के महत्व को जानने के लिए

25. जिंदगी में सबसे बड़ा सुख परिवार के सुख में है।

अपना जन्म स्थान मत छोड़ो

26. हमने अपने बच्चों को पढ़ाई के खातिर उन्हें गांव से शहर भेजते हैं। ताकि वह अच्छे कॉलेज में पढ़ लिख कर जिंदगी में कुछ बन सके। हम लोग सिर्फ इस भ्रम में जीते रहे कि हमारे बच्चों का इस मिट्टी से प्यार है। लेकिन आज वह सिर्फ एक नौकरी के लिए हमें छोड़कर जाने के लिए तैयार हो गए!

त्याग के बारे में

27. मैं तुम्हारी खुशियों का, तुम्हारी सपनों का कभी भी गला नहीं घोंट सकता।

मानवता के बारे में

28. फूड वेस्ट करना करने से अच्छा है कि किसी होमलेस को दे दिया जाए।

29. किसी चीज को दान देना charity, किसी चीज को बाँट लेना humanity है।

शांति से रहने के लिए

30. जो सादगी हमें नेचर में दिखती है, अगर इंसान अपने विचारों में ले आए, तो यकीनन उसकी जिंदगी भी सुकून से भर जाएगा।

31. तुम अपनी दर्द का बहाना बनाकर नेचर की खूबसूरती और इसकी खुशियों से अपना मुंह मोड़ रहे हो। समय को एक बार मौका दो और वह जरूर बदलेगा।

32. तुम जिंदगी में कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हो, यह बात इतनी मायने नहीं रखती जितनी यह बात मायने रखती है कि तुम जिंदगी में खुश कितने हो।

33. जिंदगी में कौन कितना दुःखी है इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता।

सकारात्मक होने के लिए

34. सब कुछ पता होने के बावजूद नतीजा हाथ में कहां है? अपने सपनों को सच्चाई में बदलना बहुत मुश्किल है। पर जीना इसी का नाम है। इसलिए सकारात्मक रहना ही सबसे अच्छा उपाय है।

समय के बारे में

35. समय सबसे कीमती चीज है।

36. समय सबके लिए कीमती होती है। आपके लिए भी और मेरे लिए भी। जॉब करना मेरे लिए टाइम वेस्ट है।

37. मैं समय का कीमत जानती हूं। इसलिए ना मैं अपना टाइम वेस्ट करती हूँ और ना दूसरों का वेस्ट करना चाहती हूँ।

सफलता के बारे में

38. सफलता काबिलियत से मिलती है।

39. पैसा खुशियों तो लाता है, लेकिन सिर्फ कड़ी मेहनत ही कामयाबी के एहसास लाती है।

40. किसी के भी कामयाबी के पीछे सिर्फ उसका टैलेंट और हौसला नहीं होता। वजह होते हैं वह लोग, जो जरूरत पड़ने पर साथ देते हैं।

41. हमारे पास एकमात्र प्रतिस्पर्धा स्वयं हम है।

42. अगर हम हर सेकेंड में खुद को बेहतर करते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो हम अंत में शीर्ष पर होंगे।

43. मिस इंडिया एक इंसान नहीं है, मिस इंडिया का ब्रांड है।

44. कामयाबी को कभी पैसों से नहीं खरीद जा सकता। वह खून पसीना बहा कर मेहनत से मिलते हैं।

45. कामयाब हासिल करने के लिए मैंने दिन-रात एक किया है। यह मेरे विरासत है।

महिलाओं की शक्ति के बारे में

46. दुनिया में कई काम है जिनके लिए पुरुष को नहीं स्त्री को trained किया जाता है।

47. मल्टी टास्किंग, प्लानिंग, ऑर्गेनाइजिंग हर कोई जानता है। औरतें इन सभी में माहिर होते हैं। अपनी परिवार की जरूरतों का कितना ध्यान रखते हैं।

48. Science के फील्ड में रिसर्च कहती है कि औरत की मेन्टल stability मर्दों से ज्यादा होती है। बिजनेस एंगल से भी औरत जो फाइनेंस मॉडल्स बनाते हैं, वह मर्द नहीं बना सकते।

49. एक औरत को घर मिलती है, तो वह परिवार बनाती है। राशन मिलती है, तो सबके लिए खाना बनाती है। अगर उसे खुशी मिलती है तो बदले में वह प्यार देती है। वो अपनी जिंदगी के आखरी सांस तक खुद को परिवार के लिए समर्पित कर देती है। जिंदगी में जो भी मिलता है वह उसका दुगना देती है। फिर चाहे जो भी हो। अच्छा हो या बुरा।

रिश्ता के बारे में

50. जो रिश्ता तुमसे तुम्हारा खुशी छीन लेती है वह कैसे अच्छा हो सकता है?

51. कस्टमर या सेलर के बीच का रिश्ता जो होता है वह विश्वास का होता है।

शादी के बारे में

52. शादी एक यूज़ रिस्पांसिबिलिटी है। खुद के लाइफ अकेले जीने में और किसी के साथ जीने में बहुत बड़ा फर्क होता है।

आत्मविश्वास के बारे में

53. मैं अपना टैलेंट यूज करना चाहती हूं, और अपने लिए एक मुकाम हासिल करना चाहती हूं।

54. मैं मेहनत करना चाहती हूं। यह जिंदगी मेरी है तो फैसले भी मेरे होंगे।

55. आप मानो या ना मानो, मैं सिर्फ वही करूंगी जो मेरा दिल कहेगा। आप साथ दो या ना दो।

56. मैं उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी, अपनी जी जान लगा दूंगी। इसलिए बिल्कुल नहीं कि आप को हरा सकूं बल्कि अपनी पहचान बनाने के लिए।

57. जब तक हम गलत नहीं करते हैं, तो हमें शर्मिंदा होने की और घबराने की जरूरत नहीं है।

चाय के बारे में

58. इंडिया में चाय पेट्रोल की तरह है। जब तक कोई चाय की चुस्की नहीं ले लेता, उनके दिन शुरू नहीं होता। खुशी में, फिक्र में, दुख में, डर में, गुस्से में, चाहे मौका कोई भी हो, चाय उनका असली साथी होती है।

व्यापार जोखिम के बारे में

59. जब भी कोई इंसान कोई बड़ा  करना चाहता है उसमें रिस्क तो होता है। अगर रिस्क नहीं हो, तो सक्सेस भी नहीं। यही बिजनेस है।

60. बिना रिस्क से जो हासिल होता, है वो टिकता नहीं है।

61. Business एक जंग है।

अपॉइंटमेंट के बारे में

62. Appointmentएक छोटा सा नियम है। सिर्फ इसलिए ताकि एक इंसान दूसरे इंसान के लिए अपना कीमती समय फुर्सत में निकाल सके।

Final Words: आशा करते हैं की आपको ऊपर दिए गए फिल्म मिस इंडिया के प्रेरक विचार और कोट्स (Miss India Movie Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना मंतव्य उल्लेख करना न भूलें।

आप नीचे दी गई सूची से हमारे अन्य प्रेरक आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

इसके अलावा, आप Motivational Images प्राप्त करने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज से जुड़ सकते हैं या हमारे Pinterest पेज पर जा सकते हैं।

Leave a Comment