नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अद्वितीय स्थान बना लिया है। उनकी नेतृत्व में भारतीय आजादी संग्राम ने नये आयाम स्थापित किए और लोगों को आजादी के लिए जुट जाने का उत्साह दिलाया। उनके विचार और उकेरे गए उद्धरण (Netaji Subhas Chandra Bose Quotes in Hindi) आज भी हमारे दिलों में बसे हुए हैं, जो हमें संजीवनी ऊर्जा और संघर्ष की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
इस ब्लॉग में, हम आपको नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कुछ अद्भुत उद्धरणों के साथ पेश करेंगे, जो उनकी अद्वितीय विचारधारा और आत्मबल को प्रकट करते हैं। इन उद्धरणों के माध्यम से, हम सब जान सकेंगे कि वो कैसे आत्म-निर्भरता, स्वतंत्रता, और देशभक्ति की महत्त्वपूर्ण मूल्यों को बढ़ावा देते थे। तो चलिए, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के उद्धरणों की दुनिया में एक दरिया खोलें और उनके महान विचारों को जानें।
Netaji Subhas Chandra Bose Quotes in Hindi
निचे दिए गए सुभाष चंद्र बोस के प्रेरक विचार (Netaji Subhas Chandra Bose Quotes in Hindi) पढ़ें।
अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तब जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
अच्छे विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं, हमें हमेशा अपनी आत्मा को उच्च विचारों से प्रेरित करते रहना चाहिए।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत हमेशा घातक होती है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
अपने कॉलेज जीवन की देहलीज पर खड़े होकर मुझे अनुभव हुआ, कि जीवन का कोई अर्थ और उद्देश्य है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
असफलताएं कभी-कभी सफलता की स्तम्भ होती हैं।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आज हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए – मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके। एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशस्त हो सके।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आज़ादी मांगने से नहीं, छीनने से मिलेगी।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आजादी मिलती नहीं, बल्कि इसे छीनना पड़ता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
इतना तो आप भी मानेंगे कि एक न एक दिन तो मैं जेल से अवश्य मुक्त हो जाऊँगा, क्योंकि प्रत्येक दुःख का अंत होना अवश्यम्भावी है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद, एक हजार व्यक्तियों के जीवन में खुद को अवतार ले लेता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
एक सच्चे सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की ज़रुरत होती है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
कर्म के बंधन को तोडना बहुत कठिन कार्य है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
कष्टों का, निसंदेह एक आंतरिक नैतिक मूल्य होता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
केवल पूर्ण राष्ट्रवाद, पूर्ण न्याय और निष्पक्षता के आधार पर ही भारतीय सेना का निर्माण किया जा सकता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
केवल रक्त ही आज़ादी की कीमत चुका सकता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
गुलाम लोगों के लिए आज़ादी की सेना में पहला सैनिक होने से बड़ा कोई गौरव, कोई सम्मान नहीं हो सकता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
चरित्र निर्माण ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जहाँ शहद का अभाव हो वहां गुड़ से ही शहद का कार्य निकालना चाहिए।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जीवन के हर पल में आशा की कोई ना कोई किरण जरुर आती है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जीवन में प्रगति का आशय यह है कि शंका संदेह उठते रहें और उनके समाधान के प्रयास का क्रम चलता रहे।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जो भी तुम कुछ करते हो यह तुम्हारा कर्म है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बंटवारा नही होता है। इसका फल भी तुम्हे ही भोगना होता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
दिल्ली की सड़क स्वतंत्रता की सड़क है। दिल्ली चलो।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
निसंदेह बचपन और युवावस्था में पवित्रता और संयम अतिआवश्यक है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
भविष्य अब भी मेरे हाथ में है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
भारत में राष्ट्रवाद ने एक ऐसी सृजनात्मक शक्ति का संचार किया है जो सदियों से लोगों के अन्दर सुसुप्त पड़ी थी।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
भावना के बिना चिंतन असंभव है। यदि हमारे पास केवल भावना की पूंजी है तो चिंतन कभी भी फलदायक नहीं हो सकता। बहुत सारे लोग आवश्यकता से अधिक भावुक होते हैं। परन्तु वह कुछ सोचना नहीं चाहते।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
माँ का प्यार सबसे गहरा होता है, स्वार्थ रहित होता है। इसको किसी भी प्रकार नापा नहीं जा सकता।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मुझ में जन्मजात प्रतिभा तो नहीं थी, परन्तु कठोर परिश्रम से बचने की प्रवृति मुझ में कभी नहीं रही।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मुझे जीवन में एक निश्चित लक्ष्य को पूरा करना है। मेरा जन्म उसी के लिए हुआ है। मुझे नैतिक विचारों की धारा में नहीं बहना है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जिस व्यक्ति में सनक नहीं होती, वह कभी भी महान नहीं बन सकता। परन्तु सभी पागल व्यक्ति महान नहीं बन जाते क्योंकि सभी पागल व्यक्ति प्रतिभाशाली नहीं होते। आखिर क्यों ? कारण यह है कि केवल पागलपन ही काफी नहीं है। इसके अतिरिक्त कुछ और भी आवश्यक है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मुझे यह नहीं मालूम कि स्वतंत्रता के इस युद्ध में हम में से कौन कौन जीवित बचेंगे। परन्तु मैं यह जानता हूँ कि अंत में विजय हमारी ही होगी।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मेरी सारी की सारी भावनाएं मृतप्राय हो चुकी हैं और एक भयानक कठोरता मुझे कसती जा रही है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मेरे जीवन के अनुभवों में एक यह भी है कि मुझे यह आशा है कि कोई-न-कोई किरण उबार लेती है और जीवन से दूर भटकने नहीं देती।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मैं चाहता हूँ चरित्र, ज्ञान और कार्य।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि हमारे देश की प्रमुख समस्याओं जैसे गरीबी, अशिक्षा, बीमारी, कुशल उत्पादन एवं वितरण का समाधान सिर्फ समाजवादी तरीके से ही किया जा सकता है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मैं जीवन की अनिश्चितता से जरा भी नहीं घबराता।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मैं संकट एवं विपदाओं से भयभीत नहीं होता। संकटपूर्ण दिन आने पर भी मैं भागूँगा नहीं, वरन आगे बढकर कष्टों को सहन करूँगा।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मैंने अपने छोटे से जीवन का बहुत सारा समय व्यर्थ में ही खो दिया है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
यदि आपको अस्थायी रूप से झुकना पड़े, तब वीरों की भांति झुकना।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मैंने अमूल्य जीवन का इतना समय व्यर्थ ही नष्ट कर दिया। यह सोच कर बहुत ही दुःख होता है। कभी कभी यह पीड़ा असह्य हो उठती है। मनुष्य जीवन पाकर भी जीवन का अर्थ समझ में नहीं आया। यदि मैं अपनी मंजिल पर नहीं पहुँच पाया, तो यह जीवन व्यर्थ है। इसकी क्या सार्थकता है?
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
मैंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है। दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना मुझे नहीं आता।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं। हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिलेगी, हमारे अन्दर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
राजनीतिक सौदेबाजी की कूटनीति यह है कि आप जो भी हैं, उससे ज्यादा शक्तिशाली दिखें।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
राष्ट्रवाद मानव जाति के उच्चतम आदर्श सत्य, शिव और सुन्दर से प्रेरित है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
व्यर्थ की बातों में समय खोना मुझे जरा भी अच्छा नहीं लगता।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
शाश्वत नियम याद रखें -: यदि आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
श्रद्धा की कमी ही सारे कष्टों और दुखों की जड़ है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया है। मुझमे आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले नहीं था।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
सफल होने के लिए आपको अकेले चलना होगा। लोग तो तब आपके साथ आते हैं जब आप सफल हो जाते हैं।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
समझौतापरस्ती सबसे बड़ी अपवित्र वस्तु है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
समय से पूर्व की परिपक्वता अच्छी नहीं होती, चाहे वह किसी वृक्ष की हो, या व्यक्ति की। उसकी हानि आगे चल कर भुगतनी ही होती है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
सुबह से पहले अँधेरी घडी अवश्य आती है। बहादुर बनो और संघर्ष जारी रखो ,क्योंकि स्वतंत्रता निकट है।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
स्वामी विवेकानंद का यह कथन बिलकुल सत्य है, यदि तुम्हारे पास लोह शिराएं हैं और कुशाग्र बुद्धि है, तो तुम सारे विश्व को अपने चरणों में झुका सकते हो।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
हम संघर्षों और उनके समाधानों द्वारा ही आगे बढ़ते हैं।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
हमें अधीर नहीं होना चहिये। न ही यह आशा करनी चाहिए कि जिस प्रश्न का उत्तर खोजने में न जाने कितने ही लोगों ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, उसका उत्तर हमें एक-दो दिन में प्राप्त हो जाएगा।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
हमें केवल कार्य करने का अधिकार है। कर्म ही हमारा कर्तव्य है। कर्म के फल का स्वामी वह (भगवान) है, हम नहीं।
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आशा करते हैं की आपको उपरोक्त सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध प्रेरक विचार (Netaji Subhas Chandra Bose Quotes in Hindi) पसंद आए होंगे। निचे कमेंट बॉक्स में अपना पसंदीदा कोट्स को mention करना ना भूले।
इसके अलावा आप हमारे अन्य अनमोल विचार भी पढ़ सकते हैं।
- Barack Obama Quotes in Hindi
- Martin Luther King Jr. Quotes in Hindi
- Abraham Lincoln Quotes in Hindi
- Tony Robbins Quotes in Hindi
- Sudha Murthy Quotes in Hindi
- Oscar Wilde Quotes in Hindi
- Swami Vivekananda Quotes in Hindi
- Napoleon Bonaparte Quotes in Hindi
आप हमारे Instagram पेज पर हमारे साथ जुड़ भी सकते हैं। इसके साथ साथ motivational quotes के images पाने के लिए आप हमारे Pinterest पेज पर भी जा सकते हैं।