Noun क्या है? Definition, Types, And Examples of Nouns in Hindi

हमारे चारों ओर जो भी हम देख रहे हैं, या महसूस कर रहे हैं, सबका कोई न कोई नाम है। यह नाम से हम उन्हें पहचान सकते हैं। इस नाम को हम अंग्रेजी में noun कहते हैं। इस पोस्ट में हम नाउन के बारे में जानकारी (Nouns in Hindi) शेयर कर रहे हैं।

Noun क्या है? (Nouns in Hindi)

Noun को हिंदी में संज्ञा कहते हैं। यह noun को अंग्रेजी में naming वर्ड भी कहते हैं। इससे हम जो उन सजीव प्राणी यानि व्यक्ति, पशु पक्षी, पेड़ पौधे साथ ही निर्जीब वस्तु, किसी आईडिया, किसी भावना या किसी जगह का नाम दे सकते हैं।

उदाहरण के लिए:

किसी व्यक्ति का नाम Rahul है। तो Rahul एक noun है।

रास्ते में हमने कुछ लोग देखा, तो उनमे कुछ boys हैं और कुछ girls है। यहाँ boys भी noun है और girls भी noun है। यह दोनों gender का नाम है।

किसी बगीचे में आप धूम रहे हैं, तो वहां आप कुछ tree देखें। यहां tree भी एक noun है जो किसी सजीव वस्तु का नाम है। बगीचे में आपने कुछ mango tree, guava tree, coconut tree देखा। यह सभी एक noun है।

मान लीजिये आप किसी शहर में रह रहे हैं और उस शहर का नाम Mumbai है। तो Mumbai भी एक नाउन है।

आपके घर में dog, cat हैं। तो यह भी नाउन है।

आप के आसपास जो चीजें हैं और आप उन्हें किसी नाम दे रहे हैं या किसी नाम से उन्हें पहचान कर रहे हैं, वो सभी को noun कहा जाता है।

Definition of Noun in Hindi

अगर noun का definition देखा जाए, तो noun एक शब्द है जो किसी व्यक्ति या किसी अन्य सजीव प्राणी, स्थान, चीज, आईडिया, या भावना का नाम के रूप में कार्य करता है।

अंग्रेजी में: A noun is a word that works as a name for a particular person or any other living creature, place, thing, idea, or feeling.

एक वाक्य में से noun को कैसे पहचान किया जाये? (How to identify a noun in sentence in Hindi)

यदि किसी वाक्य में से आपको noun का पहचान करना है तो आप what, who, और whom का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप what का उपयोग किसी निर्जीव चीजें के लिए करेंगे, who और whom का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के लिए करेंगे।

इसका मतलब है की what, who और whom का इस्तेमाल करके प्रश्न पूछेंगे और और जो भी उत्तर आएगा, वह noun होगा।

चलिए एक example देख लेते हैं।

Ram has a bike.

यहाँ यदि आप प्रश्न पूछेंगे की Who has a bike? (किस के पास बाइक है?) तो इसका उत्तर आएगा Ram। यहाँ Ram एक नाउन है जो who का उत्तर दे रहा है । और साथ ही यहाँ और एक प्रश्न पूछ सकते हैं की what does Ram have? (राम के पास क्या है?) तो उत्तर होगा की bike। तो bike भी एक noun है जो what का उत्तर दे रहा है।

यहाँ और एक उदाहरण देख सकते हैं। Raja is going to school with Hari.

इस वाकया के आधार पर यदि आप पूछेंगे की who is going to school with Hari? (कौन Hari के साथ school जा रहा है?) तो उत्तर आएगा Raja और यह who का उत्तर दे रहा है यह यह नाउन है।

यदि आप पूछोगे, With whom is Raja going to school? (किसके साथ राजा स्कूल जा रहा है?) तो उत्तर होगा Hari क्यूंकि यह whom का उत्तर दे रहा है। इस वाक्य में और एक शब्द है जो school जो आपके मन में थोड़ा संदेह क्रिएट करेगा। स्कूल एक जगह नाम है लेकिन इस वाक्य में यह noun नहीं हो सकता। यह who, what या whom का answer नहीं दे सकता। यह where का answer दे सकता है। इस लिए इस तरह की वाक्य में यह किसी जगह का नाम होते हुए भी school नाउन नहीं हो सकता।

Noun कितने प्रकार के होते हैं? (Types of Nouns in Hindi)

कई तरह की नाउन होते हैं जैसे की proper noun, common noun, concrete noun, collective noun, compound noun, countable noun, uncountable noun, number noun, और abstract noun आदि। चलिए एक एक कर के हम इसके बारे में जान लेते हैं।

1. Proper nouns:

Proper noun एक ऐसा noun है जो किसी निर्दिष्ट नाम को दर्शाता है। वह निर्दिष्ट नाम किसी व्यक्ति या अन्य सजीव प्राणी, चीज, जगह, आईडिया, या फीलिंग्स का नाम हो सकता है।

उदाहरण के लिए, Ravan was the king of Lanka. यहाँ Ravan किसी निर्दिष्ट व्यक्ति का नाम है, इसलिए यह एक proper noun है। और Lanka एक निर्दिष्ट देश का नाम है, इसलिए यह proper noun है।

2. Common noun:

Common noun एक ऐसा noun है जो सामान्य रूप से लोगों, स्थानों या चीजों के नाम को दर्शाता है। यहाँ आप किसी निर्दिष्ट चीजें या व्यक्ति का पहचान नहीं कर सकते।

उदाहरण के लिए, Last night a dog was barking. इसी वाक्य में dog एक common noun है। क्यूंकि आपको पता नहीं की कौनसा कुत्ता भोंक रहा था, लेकिन एक कुत्ता भोंक रहा था।

एक और उदहारण देख लेते हैं। Children are making noise in class. यहाँ children, और class दोनों common noun है। क्योंकी स्कूल में कई classes हैं और सभी क्लास में बच्चे सोर मचा रहे हैं। और क्लास में कई बच्चे हैं। यहाँ सभी बच्चों के लिए सामान्य रूप में आप children का इस्तेमाल कर रहे हैं।

3. Concrete nouns:

Concrete noun एक ऐसे सजीव प्राणी या चीजों के नाम को दर्शाता  है जिन्हें देखा, छुआ, सूंघा और सुना जा सकता है।

जैसे की dog, building, tree, या coffee आदि।

Concrete noun को आप material noun भी कह सकते हैं।

4. Collective nouns:

Collective noun एक ऐसे नाउन है जो व्यक्तियों, जानवरों, चीजों या विचारों के समूह के नाम को इंगित करती है।

उदाहरण के लिए audience: यह एक जगह पर कुछ लोगों के समूह है। Family यह भी एक परिवार के सदस्यों के समूह का नाम है।

5. Abstract nouns:

Abstract noun एक ऐसे noun है जो उन चीज, आईडिया, थॉट या भावना को दर्शाता है जिन्हे देखा या छुआ नहीं जा सकता। उनका कोई physical existence नहीं है। जैसे की confidence, laughter, success, anger, happiness, smile आदि। आप इन्हें देख या छू नहीं सकते लेकिन noun है।

6. Countable nouns:

Countable noun एक ऐसे नाउन है जो उन चीजों के नाम को दर्शाता है जिन्हे हम गिन सकते हैं। हम उनसे पहले एक नंबर रख सकते हैं। जैसे की 2 tables, 3 chairs, 5 lamps, आदि।

इन नाउन का singular और plural फॉर्म होता है। जैसे की: 1 table सिंगुलर के लिए और 5 tables प्लुरल के लिए use होता है।

7. Uncountable nouns:

Uncountable noun एक ऐसे नाउन है जो उन नाम को दर्शाता है जिन्हे हम गिन नहीं सकते। इनका कोई भी plural form नहीं होता है। इन noun से पहले हम number नहीं लगा सकते। जैसे की furniture। हम furniture को 2 furniture नहीं बोल सकते। इसका कोई भी plural form नहीं होता है।

8. Compound nouns : जो नाउन दो या दो से अधिक noun के मिलन से एक single noun बनती है उसे compound noun कहा जाता है।

जैसे की blackboard, यह दो नाउन (black + board) के मिश्रण से हुआ है। कुछ compound noun को separate word में भी लेखा जाता है। जैसे की washing machine, यह एक compound noun का उदहारण है।

इसके अलावा नाउन एक या एक से अधिक व्यक्ति, जगह या चीजों को दर्शाता है।

9. Singular noun:

एक नाउन जो एक व्यक्ति, जगह, या चीजों को दर्शाता है उसे singular noun कहा जाता है।

जैसे की a house – यह घर को दर्शाता है, a cat- एक बिल्ली को दर्शाता है।

10. Plural noun:

जो noun एक से अधिक व्यक्ति, स्थान, प्राणी या वस्तु के नाम को दर्शाता है, उसे plural noun कहते हैं। जैसे की cats – यह एक से अधिक cat को दर्शा रहा है, dogs – यह एक से अधिक dog को दर्शा रहा है।

Photo of author
Author
MS
I am a learner like you. I just want to learn about the resources around us and share with you about those resources via this learning platform.

Leave a Comment