ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें: Install Theme in Blogger in Hindi

By Team ABJ

Last Updated:

Blogger पर अपना ब्लॉग बनाने के बाद, अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छी दिखने वाली Theme को चुनना और install करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें? (How to change theme in Blogger in Hindi).

हालाँकि ब्लॉग बनाने के बाद, एक default theme automatically install हो जाती है। यह Installed theme सबसे simple, साधारण दिखने वाली थीम जैसी है, उतना आकर्षक नहीं लगता है।

Blogger पर कई अन्य theme उपलब्ध हैं, आप उनमें से कोई भी चुन सकते हैं। अगर आप अपने ब्लॉग को और भी बेहतर रूप देना चाहते हैं, तो आपको third party theme का उपयोग करना होगा। इस article में, हम आपको step by step guide देंगे कि अपने ब्लॉगस्पॉट ब्लॉग पर available theme और third party थीम कैसे इनस्टॉल करें।

ब्लॉगर पर थीम इनस्टॉल करने से पहले, थीम के बारे में कुछ जानकारी हासिल कर लेते हैं।

Theme क्या है?

Theme एक tool है जो ब्लॉग या वेबसाइट के डिज़ाइन को बदल देता है। जब कोई विज़िटर वेबसाइट पर जाता है तो वह ब्लॉग के look को देखता है और इसके डिज़ाइन को देखकर आकर्षित होता है। ब्लॉग की theme बदलने से इसका layout बदल जाता है, website की looks बदल जाती है और ब्लॉग को theme के layout के अनुसार डिज़ाइन करना पड़ता है।

क्या ब्लॉगर की थीम बदलना जरुरी है?

जब आप ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग बनाते हैं, तब ब्लॉगर की डिफ़ॉल्ट थीम के साथ आपकी ब्लॉग बन जाती है। एक बार ब्लॉग बन जाने के बाद, अपनी आवश्यकता के अनुसार बदल सकते हैं। ब्लॉगर की यह डिफ़ॉल्ट थीम आपको शायद अच्छा न लगे, और विजिटर के लिए भी यह थीम उतना good looking नहीं है। अपने विजिटर को अपने ब्लॉग की ओर आकर्षित करने के लिए आपको ब्लॉग की थीम को बदलना जरुरी है।

ब्लॉग के लिए थीम हमें कहाँ से मिलेगा?

ब्लॉगर के लिए आपको २ जगह से थीम का चयन करना होगा। एक, ब्लॉगर पर कई थीम उपलब्ध हैं, आपको उसमे से अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा थीम का चयन कर सकते हैं। दूसरा, आपको कोई third party थीम का चयन करना होगा और अपने ब्लॉग पर इनस्टॉल करना होगा।

ब्लॉगर पर आपको 50 से अधिक अलग अलग तरह की थीम मिलेंगे। आपको अपने मन पसंद की थीम चुनने की आवश्यकता है।

थर्ड-पार्टी थीम की तुलना में ये अच्छी दिखने वाली थीम नहीं हैं। ब्लॉगर थीम आपको अपने ब्लॉग के लिए less customization देता है।

तो, आपके लिए मेरा सुझाव यह है की आप अपने ब्लॉग के लिए एक थर्ड-पार्टी थीम का उपयोग करें।

Third party थीम हमें कहाँ मिलेगा?

थर्ड-पार्टी थीम के लिए कुछ वेबसाइट का नाम निचे दिए गया है आप उनमे से एक अच्छा थीम का चयन कर सकते हैं।

याद रखने के लिए महत्वपूर्ण बातें: थीम बदलने से पहले हमेशा अपने पुराने थीम का बैकअप लें। अपनी थीम की बैकअप फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए, customize बटन के दाईं ओर उपलब्ध down arrow पर क्लिक करें।

ब्लॉगर थीम का उपयोग करके ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें?

Step 1: अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड क्षेत्र पर जाएं।

Step 2: Theme पर क्लिक करें।

Step 3: ब्लॉगर की theme list में से एक थीम चुनें, और उस पर क्लिक करें।

Step 4: Apply बटन पर क्लिक करें। आपकी थीम बदल जाएगी।

ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें?

थर्ड-पार्टी थीम का उपयोग करके ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें?

थर्ड-पार्टी थीम इंस्टॉल करने से पहले, आपको थर्ड-पार्टी थीम प्रदाता से एक थीम चुनना होगा। एक बार जब आपको अपना पसंदीदा थीम मिल जाए, तो उसे अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर लें।

मैं gooyaabitemplates.com नामक एक थीम प्रदाता का एक उदाहरण लेता हूँ।

Step 1: gooyaabitemplates.com पर जाएं, और एक अच्छा थीम खोजें। मुझे यहाँ एक थीम मिला जिसका नाम है “Tutorial Blogger Template”। आप “Live Preview” पर क्लिक करके थीम के डेमो पर नज़र डाल सकते हैं।

इस थीम की full functionality प्राप्त करने के लिए आप इस थीम का premium version खरीद सकते हैं। हालाँकि, आपको पहले कोई premium version खरीदने की आवश्यकता नहीं है। ब्लॉग सेट होने के बाद आप इसे खरीद सकते हैं।

Step 2: डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। थीम की ज़िप फ़ाइल आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।

ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें?

Step 3: अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड फ़ोल्डर में जाएं। थीम की zip file को unzip कर दें। आपको कई फाइलें मिलेंगी, लेकिन थीम फाइल एक XML document होगी।

Step 4: अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड क्षेत्र पर जाएं, Theme पर क्लिक करें। आपको यहां एक Customize बटन मिलेगा।

Step 5: Customize बटन के दाईं ओर उपलब्ध down arrow पर क्लिक करें।

अपनी थीम बदलने के लिए आपको यहां 2 तरीके मिलेंगे।

  1. Restore पर क्लिक करके।
  2. Edit HTML पर क्लिक करके।
ब्लॉगर पर थीम कैसे इनस्टॉल करें?
Restore पर क्लिक करके थीम कैसे बदलें?

Step 6: Restore पर क्लिक करें, फिर Upload पर क्लिक करें। यह आपको आपके कंप्यूटर के folder location पर ले जाएगा।

Step 7: थीम की XML फ़ाइल चुनें, Open पर क्लिक करें। आपकी थीम बदल जाएगी।

How to Change Theme in Blogger in Hindi
Edit HTML पर क्लिक करके थीम को कैसे बदलें?

Step 6: Edit HTML पर क्लिक करें। आपकी थीम की HTML फ़ाइल आपको दिखाई देगी।

Step 7: अपने कंप्यूटर के उस location पर जाएँ जहाँ आपने अपनी XML थीम फ़ाइल को save था। इसलिए Right-click>Open with>Notepad पर जाएं। आपकी थीम फ़ाइल अब Notepad में खुलेगी।

Step 8: सभी  HTML कोड का (ctrl + a) चयन करें, फिर सभी कोड की copy (ctrl + c) करें।

Step 9: ब्लॉगर पर जाएं, सभी कोड को select करें, और वहां पे स्थित सभी HTML कोड को हटाएं।

Step 10: यहां सभी कोड (ctrl + v) कोड पेस्ट करें। और Save पर क्लिक करें।

आपकी थीम बदल जाएगी। आप अपनी वेबसाइट पर एक नज़र ब्लॉग पर view blog पर क्लिक करके देख सकते हैं।

How to Change Theme in Blogger in Hindi

Conclusion:

किसी ब्लॉगर के ब्लॉग में थीम बदलना कोई मुश्किल काम नहीं है। ब्लॉग थीम को बदलने के लिए, ब्लॉगर के पास 50 से अधिक थीम हैं। लेकिन मेरी राय हमेशा थर्ड पार्टी के थीम को चुने। थर्ड पार्टी थीम अच्छा दिखने वाला थीम होने के कारण, यह ब्लॉग पर अधिक visitors को आकर्षित करता है। यह ब्लॉग के लिए उत्कृष्ट डिजाइन सुविधाएं प्रदान करता है। एक अच्छी ब्लॉगर थीम चुनने के लिए आप उपरोक्त सूची में से किसी भी थर्ड पार्टी थीम प्रदाता का उपयोग कर सकते हैं।

और भी जानना चाहते हैं?

Leave a Comment