Inspirational Martin Luther King Jr Quotes in Hindi

By Team ABJ

Last Updated:

इस आर्टिकल में हम आप के लिए मार्टिन लूथर किंग जूनियर के कुछ प्रेरक अनमोल विचार (Martin Luther King Jr Quotes in Hindi) ले कर आये हैं, जो आपको अहिंसा के बारे में और जीवन के बारे में प्रेरित करने में मदद करेगी।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर कौन थे?

मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr.) एक American Baptist minister और कार्यकर्ता थे, जो 1955 से 1968 में उनकी हत्या तक अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन में अपना योगदान दिए। मार्टिन लूथर ने अहिंसा और सविनय अवज्ञा के माध्यम से नागरिक अधिकारों को मजबूत किया। मार्टिन लूथर ने महात्मा गांधी के अहिंसा से प्रेरित हुए थे। वह प्रारंभिक नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग सीनियर के पुत्र थे।

Martin Luther King Jr Quotes in Hindi

निचे दिए गए मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रसिद्ध अनमोल विचार (Martin Luther King Jr Quotes in Hindi) पढ़िए।

1. “अंत में, दुश्मनों के कहे शब्द नहीं दोस्तों की चुप्पी याद रहती है।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार (Martin Luther King Jr Quotes in Hindi)

2. “अंधकार से अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है। नफरत से नफरत को नहीं हटाया जा सकता है, केवल प्यार से ही ऐसा किया जा सकता है।”

3. “आँख के बदले आँख के प्राचीन सिद्धांत से तो एक दिन सभी अंधे हो जाएंगे।”

4. “आप केवल अन्धकार में ही सितारों को देख सकते हैं।”

5. “आपके ऊपर तब तक कोई सवार नहीं हो सकता जब तक कि आपकी कमर झुकी हुई नहीं हो। इसीलिए अपनी कमर सीधी करें और लक्ष्य को पूरा करने के किए काम में जुट जाए।”

6. “आशा करना अच्छी बात है लेकिन उस पर निर्भर रहना नहीं। क्यूंकि आशा खुद परिश्रम पर निर्भर रहती है।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार (Martin Luther King Jr Quotes in Hindi)

7. “ईश्वर के प्रति निरंतर और संपूर्ण समर्पण से ही प्रेम के प्रति वास्तविक अभिव्यक्ति उत्पन्न होती है।”

8. “एक अन्यायपूर्ण कानून को न मानना एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।”

9. “एक सच्चा लीडर लोगों के विचारों के पीछे नहीं चलता। बल्कि वो लोगों के विचारों को बदल देता है।”

10. “कानून – व्यवस्था न्याय की स्थापना के लिए होते हैं। और जब वे इसमें नाकाम रहते हैं तो वे खतरनाक ढंग से बने बांध की तरह हो जाते हैं। जो सामाजिक प्रगति के प्रवाह को थाम लेते हैं।”

Read: Mistake Quotes in Hindi

11. “किसी भी जगह हो रहा अन्याय हर स्थान पर न्याय के लिए खतरा है।”

12. “किसी विवाद के समापन में हम अपने शत्रुओं के कहे शब्द याद नहीं रखते, बल्कि उस दौरान अपने मित्रों के मौन को याद रखते हैं।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार (Martin Luther King Jr Quotes in Hindi)

13. “कोई भी व्यक्ति आपको इस पतन पर नहीं ले जा सकता कि आप उससे नफरत करो।”

14. “जिंदगी का एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि आप दूसरों के लिए क्या कर रहे हो?”

15. “जिसमें क्षमा करने की शक्ति नहीं होती है, उसमें प्रेम करने की भी शक्ति नहीं होती है।”

16. “दमनकर्ता और अत्याचारी कभी अपनी ख़ुशी से स्वतंत्रता नहीं देंगे। अत्याचार व दमन सहन करने वालों को इसकी मांग करनी होगी, तभी यह मिलेगी।”

17. “नैतिकता वो अस्त्र है। जो चरित्र को उज्जवल बनाते हुए प्रतिष्ठा ही प्रदान करता है।”

18. “नैतिकता से प्रतिष्ठा मिलती है और प्रतिष्ठा से यश, कीर्ति तथा गौरव स्वयं चारों दिशाओं में फैल जाते हैं।”

19. “प्रत्येक काम दूसरों के हिसाब से नहीं किया जा सकता है क्योंकि सब का सामर्थ्य अलग होता है। कोयले और सोने मे बहुत अन्तर होता है परन्तु दोनों का महत्त्व अपने-अपने स्थान पर कायम रहता है। अतः कोई निम्न नहीं है, सबकी अपनी उपयोगिता है।”

20. “प्रत्येक व्यक्ति को यह फैसला कर लेना चाहिए कि वह रचनात्मक परोपकारिता के आलोक में चलेगा या विनाशकारी खुदगर्जी के अंधेरे मे।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार

21. “प्रेम एकमात्र ऐसी शक्ति है जो शत्रु को मित्र में बदल सकती है।”

22. “बिना चेष्ठा के किसी भी कार्य में सफलता पाना अत्यंत कठिन होता है।”

23. “मनुष्य अपना अहंकार त्याग कर ही ऊपर उठ सकता है, क्योंकि अहंकार में सिर्फ सोच ऊँची रहती है, किन्तु चरित्र का पतन होता जाता है।”

24. “मानव की प्रगति कभी अपने आप नहीं होती। न्याय के लक्ष्य की तरफ बढ़ाए गए हर कदम पर बलिदान, संघर्ष और तकलीफें होती हैं। लक्ष्य के लिए समर्पित व्यक्तियों का अथक परिश्रम और जुनून होता है।”

25. “मेरा एक सपना है की मेरे चारों बच्चे एक दिन ऐसे राष्ट्र में रहेंगे। जहां उन्हें कोई भी उनकी त्वचा के रंग से नहीं पहचानेगा बल्कि उनके चरित्र के गुणों से पहचानेगा।”

26. “मैं कभी भी उन अर्थव्यवस्थाओं में सामंजस्य नहीं बिठा सकता जो अनेक लोगों से आवश्यकतायें लेकर कुछ लोगों को विलासिता प्रदान करती हैं।”

27. “मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है। घृणा करना तो बेहद कष्टदायक और बोझिल काम है।”

28. “यदि कोई व्यक्ति ऐसा लक्ष्य नहीं खोज पाया जिसके लिए वो मर सकता है। तो वो जीवित रहने के लायक नहीं है।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार

29. “यदि तुम उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो, यदि तुम दौड़ नहीं सकते हो तो चलो और यदि तुम चल नहीं सकते हो तो रेंगो। परन्तु, तुम जैसे भी करो, तुम्हें आगे बढ़ना ही होगा।”

30. “यदि बुरा व्यक्ति कोई आधार लाता है तो उस पर अच्छे व्यक्ति को योजना बनानी होगी। यदि बुरा व्यक्ति विध्वंस करता है तो अच्छे व्यक्ति को निर्माण करना होगा। यदि बुरा व्यक्ति बुरे शब्दों के साथ कोई बात कहता है तो अच्छे व्यक्ति को उसमें प्यार की चमक देनी होगी।”

31. “वास्तविक नेता सर्वसम्मति की तलाश नहीं करता, बल्कि उसे निर्मित करता है।”

32. “विकास का तात्पर्य धन और वैभव नहीं, अपितु चरित्र और विवेक होता है। अतः स्वयं का आत्मावलोकन करें।”

33. “विश्वास किसी भी कार्य की पहली सीढ़ी है जब तक कि आपने संपूर्ण सीढ़ियां नहीं देखी हों।”

34. “व्यक्ति का निर्णायक आकलन इससे नहीं होता है कि वह सुख व सहूलियत की घड़ी में कहां खड़ा है। बल्कि इससे होता है कि वह चुनौती और विवाद के समय में कहां खड़ा होता है।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार

35. “व्यक्ति जब तक व्यक्तिगत चिंताओं के दायरे से ऊपर उठकर पूरी मानवता की वृहद चिंताओं के बारे में नहीं सोचता है। तब तक उसने जिंदगी जीना ही शुरू नहीं किया है।”

36. “शांति – हीरा, चांदी और सोने से ज़्यादा कीमती होती है।”

37. “शांति कोई लक्ष्य नहीं है जिसे हमें प्राप्त करना है। बल्कि शांति तो वो साधन है जिसके द्वारा हमें लक्ष्यों को प्राप्त करना है।”

38. “सच्ची शिक्षा का लक्ष्य चरित्र के साथ बुद्धिमता का विकास करना है। पूरी एकाग्रता से विचार करने की क्षमता देना ही शिक्षा का कार्य है।”

39. “सत्य से डराना अच्छी बात है, सत्य से डरना नहीं। अतः इसके सामने के लिए हमेशा तैयार रहो।”

40. “सबसे बड़ी त्रासदी बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं, बल्कि इस पर अच्छे लोगो का मौन रहना है।”

41. “समय बहुत तेज है। इसलिए इसके साथ चलने वाले ही यहां सफल होते हैं और विपरीत दिशा मे जाने वाले अपने विनाश को ही आमंत्रित करते हैं।”

42. “सही काम को करने के लिए, समय हर क्षण सही होता है।”

43. “सौ सफल विचार बनाने से अच्छा एक सफल विचार को गति देना है। यही सफलता का मूल मंत्र है।”

44. “हमने चिड़ियों से हवा में उड़ना सीखा और हमने मछलियों से समुद्र में तैरना सीखा। लेकिन हम पृथ्वी पर भाई-बहनों की तरह रहना नहीं सीख सके।”

45. “हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक शक्ति को कुचल दिया है। हमारे पास गाइडेड मिसाइल तो हैं, लेकिन लोग मिस गाइडेड हैं।”

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार

46. “हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है। जिस दिन हम उन मुद्दों के बारे में चुप हो जाते हैं जो समाज के लिए मायने रखते हैं।”

47. “हमें भाईयों की तरह मिलकर रहना सीखना पड़ेगा वरना मूर्खों की तरह लड़कर सभी बर्बाद हो जाएंगे।”

48. “हमें सीमित असफलताओं को स्वीकार करना चाहिए लेकिन असीमित आशाओं को नहीं खोना चाहिए।”

49. “हर व्यक्ति महान होता है क्योंकि हर व्यक्ति सेवा कर सकता है। आपको सेवा के लिए किसी महाविद्यालय की डिग्री की ज़रूरत नहीं है। सेवा करने के लिए बस आपके हृदय में दया होनी चाहिए और एक ऐसी आत्मा, जो प्रेम से उत्पन्न हो।”

आशा करते हैं की आपको उपरोक्त मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रेरक अनमोल विचार (Martin Luther King Jr Quotes in Hindi)पसंद आए होंगे। निचे कमेंट बॉक्स में अपना पसंदीदा कोट्स को mention करना ना भूले।

इसके अलावा आप हमारे अन्य अनमोल विचार भी पढ़ सकते हैं।

आप हमारे Instagram पेज पर हमारे साथ जुड़ भी सकते हैं। इसके साथ साथ motivational quotes के images पाने के लिए आप हमारे Pinterest पेज पर भी जा सकते हैं।

Quotes source: Goodreads

Leave a Comment