Self Control Quotes in Hindi: आत्म-नियंत्रण (Self control) क्या है? हमारे जीवन में आत्म-नियंत्रण का क्या महत्व है? आत्म-नियंत्रण की कमी का कारण क्या है? चलिए पढ़ते हैं What is self control in Hindi, Importance of self control in hindi, और कुछ Self Control Quotes in Hindi और How to control yourself.
आत्म-नियंत्रण (Self Control) एक मानवीय क्षमता है, एक संज्ञानात्मक प्रक्रिया है जो व्यक्ति को उसकी भावनाओं, व्यवहार और विचारों को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह एक व्यक्ति को खुद को समझने में, अपने आप में विश्वास पैदा करने में, खुद को प्रलोभन से अच्छे राह में लाने में मदद करता है। इस आत्म-नियंत्रण से मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
सब कुछ मनुष्य की इच्छा से होता है। मनुष्य की इच्छा एक ऐसी चीज है जो मनुष्य के लिए संतोष और असंतोष का स्रोत है।
मनुष्य की प्रलोभन इच्छा से जन्म लेता है और मनुष्य का व्यवहार बदल जाता है। मनुष्य का ध्यान अपने लक्ष्य से हट जाता है।अपने लक्ष पूरा करने के बजाय, मनुष्य कुछ पाने की इच्छा रखता, चाहे वो सही तरीके से हो या फिर गलत तरीके से।अगर उसको थोड़ा कुछ मिल जाता है, तो वह और भी ज्यादा पाने की उम्मीद करता है।
आत्म-नियंत्रण कम होने के कारण (Factors of Lack of Self Control in Hindi)
निचे कुछ कारण दिए गए हैं जिससे हमें पता चलेगा की आत्म-नियंत्रण कैसे कम होती है।
जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना
कभी-कभी घर में कुछ अच्छा खाना बनता है। हमें जितना खाना चाहिए हम उससे ज्यादा खाना खा लेते हैं। हम ये नहीं सोचते हैं की ज्यादा खाने से हमारे पेट के ऊपर दवाव पद सकता है। हमारे पेट ख़राब हो सकता है।
हमें पहनने के लिए कपड़े चाहिए। कभी-कभी हम जरूरत से ज्यादा खरीद लेते हैं। जिसे अब हम एक या दो बार पहनते हैं और उसे फ़ेंक देते हैं।
कभी-कभी हम खाने के लिए किसी restaurant में जाते हैं। खाने के लिए बहुत कुछ order करते हैं। लेकिन सब कुछ खाए बिना, थोड़ा खाते हैं और बाकी सब कुछ फेंक देते हैं।
बेचैन मन
मनुष्य का बेचैन मन अक्सर आत्म-नियंत्रण की कमी को दर्शाता है। ज्यादातर युवा पुरुषों और महिलाओं में आत्म-नियंत्रण कमी देखने मिलता है। वे एक दूसरे से प्यार करते है। एक ऐसा समय आता है जब वो अलग हो जाते हैं और अपने लिए गलत फैसला लेते हैं। कुछ लोग नशा करना सुरु कर देते हैं, अपने जीवनको खतरे में दाल देते हैं। खुद को नियंत्रण करने की शक्ति कम हो जाता है।
जैसे की हमारे परिवार में कोई हमें कुछ कहता है, जब हम गलती करते हैं तो डांट खाना पड़ता है या हमें सलाह देते हैं, हम उनकी बात सुनते हैं लेकिन अनसुना कर देते हैं। कभी-कभी हम उनसे झगड़ा भी करते हैं। ये सब हमारे अशांत मन और नासमझ के लिए होता है।
दरिद्रता
आत्म-नियंत्रण कमी का एक अन्य प्रमुख कारण गरीबी है। गरीबी एक ऐसी स्थिति है जिसमें इंसान सभी सीमाओं को पार कर जाता है। इसीलिए गरीबी को दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी कहा जाता है। इस हालत में, इंसान अपनी सबसे बड़ी जरूरतों के लिए लड़ता है। और वो जरुरत चीज है खाना। भोजन को पाने के लिए वो अपने नियंत्रण से बाहर चला जाता है।
खराब शिक्षा ब्यवस्था
शिक्षा इंसान को समाज में आदर्श इंसान बनने में मदद करती है। शिक्षा व्यक्ति को एक लक्ष्य देती है। यह लक्ष को पाने में जो ज्ञान की जरुरत होती है वो शिक्षा ही देती है। हमारे शिक्षा ब्यवस्था ऐसा होना चाहिए जो हमें सही रास्ता दे सके। सभी समस्याओं का सामना करने के लिए पर्याप्त ज्ञान दे सके।
हमारे समाज में ऐसा शिक्षा प्रणाली नहीं है जो मनुष्य को अपने समस्यायों के सामने खड़ा हो कर समाधान करने का शिक्षा दे सकें।
असुरक्षित समुदाय
आज सांप्रदायिक समस्याएं इंसान को ज्यादा प्रभावित कर रही हैं। यदि कोई किसी के समुदाय के बारे में टिप्पणी करता है, तो लोग खुद पर नियंत्रण खो कर गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
नशीली दवाएँ और शराब
नशा करना आत्म-नियंत्रण में कमी का एक और प्रमुख कारण है। नशा करने से मानव का विचार और भावनाएं एक अलग दुनिया में चले जाते हैं। यह मनुष्य के आत्म-नियंत्रण को प्रभावित करता है।
किसी से दुर्व्यवहार या घृणा करना
अगर हम किसी के साथ दुर्व्यवहार या घृणा करते हैं, तो वह व्यक्ति बुरा महसूस करता है। यह व्यक्ति के आत्म-नियंत्रण को प्रभावित करता है। वह हमसे बदला लेने की कोशिश करता है। इस तरह की दुर्व्यवहार हम कई जगह देखते हैं।
बिना किसी कारण के किसी को दोष नहीं देना चाहिए। यह व्यक्ति के मन में भ्रम पैदा कर सकता है या उसके मन को चोट पहुंचा सकता है। वह अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाता है और बुरे विचार उसके दिमाग में आते हैं।
बुरे लोगों के साथ दोस्ती
दोस्ती का कर्तब्य है अगर हमारे एक दोस्त को गलत रास्ते पर जाता है उसको सही रस्ते में लाना। दोस्त के जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान खोजना। उसे अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करना।
लेकिन ऐसे दोस्त समाज में हम बहुत कम देखते हैं। अगर हम कुछ समस्याओं से घिर जाते हैं, तो वे हमें सुलझाने के बजाय गलत रस्ते में खींच लेते हैं। बुरे विचारों को प्राथमिकता देते हैं।
इस तरह की दिमाग वाले लोग जो काम करते हैं वो काम उसके लिए और हमारे लिए घातक साबित हो सकता है।
प्रत्येक स्थिति में खुद को कैसे नियंत्रित करें? (How to control yourself in Hindi)
Self Control Tips in Hindi #1: लक्ष्य निर्धारित करें
खुद को नियंत्रित करने के लिए हमेशा एक लक्ष निर्धारित करना चाहिए। और उसी लक्ष को पाने के लिए उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप विद्यार्थी हो तो आप को पढ़ायी पर और भविष्य में आप को जो भी बनना है उस पर ध्यान केन्दित करना चाहिए।
अगर आप को कोई काम करना है, उस काम को पूरा करना आपका लक्ष है। आपको उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
Self Control Tips in Hindi #2: समस्याओं से दूर मत भागो
अपने लक्ष में आए सारे समस्यायों की समाधान करना चाहिए। समस्यायों से डर कर भागना नहीं चाहिए। इससे छुटकारा पाने के लिए किसी नशीली दवाएँ या फिर शराब का व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हम कुछ पल के लिए हम मुश्किलों से तो दूर चले जाते हैं, लेकिन जब नशा उतर जाता है तब हमारे सामने वही मुश्किलें खड़ा हुआ देखने मिलती है।
Self Control Tips in Hindi #3: विचार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
कभी कभी कुछ लोग हमे टिपण्णी करते हैं। उनका सोच ऐसा रेहता है की वो हमारा मजाक उड़ाके इसकी मजा लें। हमे उन प्रकार की व्यक्ति से दूर रेहना चाहिए। लेकिन मैं बोलूंगा की आप कितना दिन उनसे दूर रहेंगे। सिर्फ दूर रहने से हम खुद को नियंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए हमे कुछ बिशेष प्रकार की सोच रखनी होगी।
उदाहरण: जब हम बाहर जाते हैं, तो हम अपने रास्ते में उन लोगों को पाते हैं। वे लोग थोड़े समय के लिए ही हमारे साथ रहते हैं। 2 मिनट या 20 मिनट या 1 घंटे के लिए। हमें बस उस अवधि के लिए खुद को नियंत्रित करना होगा। उन्हें जो कुछ भी बोलना है, उन्हें बोलने दें, उन्हें चिढ़ाने दें, उन्हें टिप्पणी करने दें। हम बस कुछ समय के लिए यहां रुकेंगे। जैसे ही हमने अपना काम खत्म किया, हम यहाँ से अपने घर की ओर चल पड़े। हमे सिर्फ उसी थोडीसी समय के लिए यह सोचना होगा। इसमें हम हमारे आत्म नियंत्रण को बढ़ा पाएंगे।
हमें केवल उस छोटी अवधि के लिए सोचना होगा। इस तरह हम अपना आत्म नियंत्रण बढ़ा पाएंगे और उन लोगों को भी नियंत्रित कर पाएंगे।
Self Control Tips in Hindi #4: अत्यधिक उपयोग से बचें
हम दुकान में किसी के साथ जाते हैं। हम विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं, और आवश्यक ना होने पर भी उन्हें खरीद लेते हैं। क्या हमें उस वस्तु की आवश्यकता थी? यदि आपको वास्तव में इन वस्तुओं की आवश्यकता है? फिर खरीदें। यदि नहीं, तो हमने इसे क्यों खरीदा? खरीदना बेकार है।
Self Control Tips in Hindi #5: रोज रोज की गलतियों से दूर रेहना
ऐसी कई परिस्थितियां हैं, जिनमें हमें खुद को नियंत्रित करना चाहिए, अन्यथा हमें इसके विपरीत परिणाम हमे मिल सकते हैं। जैसे की किसीको criticize करना, किसीको tease करना, किसीके ऊपर बिना किसी कारण के गुस्सा करना, किसीसे बिना पूछ के ले जाना, किसीके साथ ख़राब व्यवहार करना। ऐसे बहुत सारे उदाहरण हमारे दैनिक जीवन में हमे मिलेगा। यदि हम इन सभी स्थितियों में खुद को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हैं, तो हमें इसका opposite reaction मिल सकता है।
ऐसे हमारे जीवन में बहत छोटी छोटी घटनाएं होंगे जिस पर हमे खुद को नियंत्रित कर के आगे बढ़ना होगा और लक्ष प्राप्त करना होगा।
चाणक्य के द्वारा दिए गए उपदेश
अपने शिष्य चंद्रगुप्त को चाणक्य की सलाह, जो मनुष्य को खुद पर नियंत्रण रखने में मदद करेगी:
समूचे ब्रह्माण्ड और गणित का ज्ञान तो पुस्तक से मिल सकता है। मन की आसक्ति उपजा जो उद्वेग है, इसे अपनी अनुभव से ही समझा जा सकता है।
तुम्हे जो पीड़ा का अनुभव हो रहा है वो किसी भी तरह बिशिष्ट नहीं है। किन्तु तुम्हे लगता है तुम्हारे ह्रदय में झंझावत चल रहा है, ऐसी पीड़ा की अनुभव अबतक बिश्व में किसी ने किया ही न हो। किन्तु ये एक साधारण सा आकर्षण मात्र है। एक पुरुष का स्त्री के आकर्षण। यदि ये आकर्षण और इसका परिणाम को कम न किया गया तो इसके भयंकर दुष्परिणाम हो सकते हैं।
अपना ज्ञान से बड़ा कोई आनंद नहीं, कामुकता से बड़ा कोई व्याधि नहीं और शारीरिक आकर्षण से बड़ा कोई शत्रु नहीं।
एक स्त्री और पुरुष का मिलन बुरी बात नहीं है। एक साधारण व्यक्ति के यह सामान्य होगा। किन्तु जिन्हे महान बनना है, जिन्होंने अपने लिए एक महान लक्ष निर्धारित किया है, उनके लिए यह घातक होगा, आत्मघाती होगा।
जिनके मन में प्रेम, आसक्ति, आकर्षण ने डेरा जमा रखा हो, वो व्यक्ति अपने शक्ति का निष्पक्ष रूपमें सम्पादन करने में असमर्थ हो जाता है। वो सदैब असुरक्षित की चिंता में पीड़ित रहता है।
ये सब किसी आम इंसान के लिए सामान्य हो सकती है, लेकिन जो अखंड भारत की सम्राट बनने का लक्ष निर्धारित किया हो, उसके लिए प्रेम, आसक्ति, आकर्षण, कामुकता उसके पतन का कारन हो सकते हैं।
यदि साधारण कीमत चुकाकर इतना बड़ा लक्ष्य मिल जाता, तो कोई भी अखंड भारत की निर्माण कर लेता। फिर न तो किसी चाणक्य की आबश्यकता होती और न ही किसी चन्द्रगुप्त की।
अखंड भारत का निर्माण उन कांटों में से एक है जिनमें आत्म-अनुशासन के कांटे बिछे हुए हैं। और इस पर वही व्यक्ति सो सकता है जो अभ्यास करके अपने शरीर को वज्र जैसी बनाया हो। और इस तरह के व्यक्ति के लिए एक महिला का आकर्षण विध्वंसक है।
अब तुम्हारे सामने प्रश्न ये होना चाहिए, अखंड भारत को पाने के लिए क्या तुमने स्वयं को वज्र सा बना लिया है!! और तुम्हे बाहर से ही नहीं भीतर से भी बनना पड़ेगा। तुम अपनी मन की अनुशार न चलो। तुम्हारे मन तुम्हारी आज्ञा की अनुशार चले।
बिगत दिन की अनुभवों ने अगर तुम्हारे मन को उदबेलित किया है तो अपने मन को फिर से वश में करो और लक्ष पर अपना ध्यान केंद्रित करो।
अब सवाल यह है कि क्या आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए खुद को मजबूत बनाया है? आपको सिर्फ बहार से नहीं अन्दर से भी मजबूत बनना पड़ेगा। अपने मन को अनुसरण न करें, आपका मन आपकी आज्ञा का पालन करेगी। अपने मन को नियंत्रण कीजिए और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
Self Control Quotes in Hindi
खुद को नियंत्रण करने के लिए पढ़िए Self Control Quotes in Hindi।
1. “एक इंसान जिसने स्वयं पर महारत हासिल की है, वह किसी अन्य व्यक्ति पर नियंत्रण नहीं कर सकता है।” – Donald Tyson
2. “एक व्यक्ति जो विनम्र है, लेकिन खुद को नियंत्रण नहीं कर सकते, उनका कोई चरित्र नहीं है।” – Henry Hazlitt
3. “एक जानवर दूसरे पर विजय प्राप्त करेगा। एक इंसान खुद पर विजय प्राप्त करता है।” – Mark Driscoll
4. “जब हम हमारी जरूरत को नियंत्रित करेंगे, हम खुद को नियंत्रित कर पाएंगे।” – Elisabeth Corey
5. “प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे नियंत्रण की कल्पना है।” – Auliq Ice
6. “अपने आप को नियंत्रित करना चाहते हैं? अपने विचारों और विश्वासों को समझदारी से चुनें। अपना खुद का सबसे अच्छा दोस्त बनिए अपने दुश्मन नहीं।” – Maddy Malhotra
7. “जो खुद को नियंत्रित नहीं कर सकता, उसे दूसरे लोग नियंत्रित करते हैं। यही जीवों का स्वभाव है।” – Friedrich Nietzsche
8. “वह जो दूसरों को नियंत्रित करता है वह शक्तिशाली हो सकता है, लेकिन जिसने खुद पर महारत हासिल की है वह हमेशा किसी से भी शक्तिशाली होता है।” – Lao Tzu
9. “अगर आपके जीवन में कोई कठिनाइयाँ हैं, तो शांति से उसका सामना करें। आप जीतोगे।” – Lailah Gifty Akita
10. “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने खुद पर विजय प्राप्त की है न कि दुनिया से। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने दुनिया से प्यार किया है न कि खुद से।” – Sri Chinmoy
11. “मैं उन आदमी पर भरोसा नहीं कर सकता जो दूसरों को नियंत्रित करते हैं लेकिन खुद को नियंत्रित नहीं कर सकते।” – Robert E. Lee
12. “जो आदमी दूसरों से कहता है कि वह खुद पर नियंत्रण रखे, पहले उसे खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए।” – Manoranjan Sahoo
13. “अगर आप को कोई चाहिए आपकी गुस्से को शांत करने के लिए, तो कोई भी आप को गुस्सा दिला सकता है। इसलिए खुद को नियंत्रण करना शिखो।” – Toba Beta
14. “यदि आप स्वयं पर विजय प्राप्त करेंगे, तो आप दुनिया पर विजय प्राप्त करेंगे।” – Paulo Coelho
15. “यदि आपके मुंह पर आपका नियंत्रण नहीं है, तो आप अपने भविष्य पर नियंत्रण नहीं रख सकते।” – Germany Kent
16. “यदि आप स्वयं को नियंत्रित नहीं करेंगे हैं, तो कोई और आपको नियंत्रित करेगा।” – Florence Scovel Shinn
17. “यदि आपका खुद पर नियंत्रण है, तो आपको दूसरों को नियंत्रित करने की कोई इच्छा नहीं करेंगे।” – Miya Yamanouchi
18. “यदि आप अपने आप को नियंत्रित करते हैं, तो आप अपने जीवन को सही दिशा में नियंत्रित करते हैं।” – Israelmore Ayivor
19. “अपने आप को नियंत्रित करने के लिए, आपके पास एक लक्ष्य होना चाहिए और यह लक्ष्य पूरी तरह से आपका होना चाहिए।” – Danny Silk
20. “कभी भी खुद को गलतफहमी से दूर न होने दें। सत्य के साथ प्रत्येक अविश्वास को परखो।” – William Backus
21. “एक गुस्से वाले व्यक्ति को गुस्से हो कर जवाब मत दो, भले ही वह इसका हकदार हो… उसके क्रोध को अपना क्रोध न बनाएं।” – Bohdi Sanders
22. “जो लोग नकारात्मक हैं, वे परिस्थितियों को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और अपनी गलतियों के लिए दूसरों को दोष देने की कोशिश करते हैं।” – Shannon L. Alder
23. “जो लोग खुद को नियंत्रित करते हैं, वे पूरा जीवन खुसी में जीने के लिए एक प्रमुख कुंजी की खोज कर लेते हैं।” – William Backus
24. “आत्म-नियंत्रण सफलता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण कारक है। हम जीवन में सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन हम निश्चित रूप से खुद को नियंत्रित कर सकते हैं।” – Jan Mckingley Hilado
25. “यदि आपने जो काम किया है, चाहे वह सही हो या गलत, उसकी जिम्मेदारी आप लेते हैं, तो आप खुद पर नियंत्रण करना सीखते हैं।” – Vishwas Chavan
26. “इच्छाशक्ति के सबसे बड़े दुश्मन: प्रलोभन, आत्म-आलोचना और तनाव। ये तीन कौशल आत्म-नियंत्रण की नींव हैं: आत्म जागरूकता, आत्म-देखभाल और यह याद रखना कि सबसे ज्यादा क्या मायने रखता है।” – Kelly McGonigal
27. “दुश्मन हमारी अंदर है; यह हमारी अपनी Luxurious Life, अपनी खुद की मूर्खता, अपनी खुद की criminality है। इनसे लढ़ने केलिए हमें खुद नियंत्रित करना पड़ेगा।” – Marcus Tullius Cicero
28. “आप पर विजय प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति आप खुद हैं। जब आप आखिरी बार मिलियन लोगों को जीतते हैं, तो आपको नीचे लाने वाला पहला व्यक्ति खुद आप हो सकते हैं। इसलिए खुद को अनुशासित करे।” – Israelmore Ayivor
29. “आत्म-नियंत्रण बढ़ने का रहस्य: ध्यान केंद्रित करना।” – Kelly McGonigal
30. “अपने आप को नियंत्रित करने के लिए, अपने दिमाग का उपयोग करें; दूसरों को नियंत्रित करने के लिए, अपने दिल का उपयोग करें।” – Eleanor Roosevelt
31. “आपके मन में शक्ति है, बाहर की घटनाओं से नहीं। इसे साकार करें, और आपको ताकत मिलेगी।” – Marcus Aurelius
32. “हमारे लिए, हमारे लक्ष्य हमारे दिलों से कहीं अधिक हैं। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें।” – Chandragupt Maurya
हमारा ये “Self Control Quotes in Hindi” आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Recommended Articles:
All quotes are collected from Goodreads.